Rohit sharma Biography | Rohit Sharma Biography In Hindi

दोस्तों, इस पोस्ट में आपको Rohit Sharma Biography In Hindi और Rohit Sharma Ke Records से सम्बंधित सभी जानकारी मिलेगी| अतः Rohit Sharma Biography In Hindi के इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और अपने ज्ञान को extreme level तक बढ़ाये ...

 रोहित शर्मा जीवनी|Rohit Biography|Rohit Sharma Biography In Hindi
Rohit Sharma Biography In Hindi

रोहित का प्रारंभिक जीवन:- 

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का जन्म 30 April 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था| इनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा तथा माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है|रोहित का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम विशाल शर्मा है|उनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोरहाउस में केयरटेकर का काम करते थे| शुरूआती दिनों में इनके घर की  आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए रोहित अपने दादा और चाचा जी के साथ रहते थें, वहीं से उन्होंने गली क्रिकेट खेलना शुरू किया।

Rohit Sharma Biography In Hindi
रोहित को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था|पैसों की तंगी के कारण चाचा ने रोहित का पूरा सहयोग किया|रोहित को क्रिकेटर बनाने में उनके बचपन के कोच दिनेश लाड जी का सबसे बड़ा योगदान रहा है| दिनेश लाड ने रोहित की प्रतिभा को पहचान लिया था| उन्होंने रोहित को स्कूल बदलने का सलाह दिया, जिससे वह क्रिकेट की बारीकियों को अच्छे से सिख सकें| 
Rohit Sharma Biography In Hindi


उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन लेने को कहा जिसमें वह क्रिकेट की ट्रेनिंग दिया करतें थे|उन्होंने रोहित के लिए स्कालरशिप का भी व्यवस्था किया| 
रोहित बचपन से ही सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के बहुत बड़े प्रसंशक थे| 
एक बार बोरीवली में एक मैदान के उद्धघाटन के वीरेंद्र सहवाग आये हुए थे रोहित उनसे मिलने के लिए स्कूल से बीमार होने का बहाना बनाकर चले गए, फिर जब अगले दिन वीरेन्द्र सहवाग के साथ न्यूज़ पेपर में फोटो छपी तो स्कूल वाले समझ गए की रोहित की तबियत ख़राब नहीं थी| 

रोहित को क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल भी काफी पसन्द है| वह फुटबॉल फ्रेन्चाइसी की टीम रियल मैड्रिड के बहुत बड़े प्रसंशक है|रोहित शर्मा ने अपने कैरियर की शुरुआत ऑफ स्पीनर के तौर पर खेलना शुरू किया था, लेकिन कोच दिनेश लाड के सलाह पर वह बल्लेबाज़ी भी करने लगे|वह 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी किया करते थे| 

रोहित का व्यक्तिगत जीवन|Rohit Sharma Personal Life

Rohit Sharma Biography In Hindi
वर्ष 2015 में रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के साथ शादी किया| रोहित की एक बेटी भी है जिसका नाम समायरा शर्मा है|समायरा और रितिका सजदेह भारत और मुंबई इंडियंस के  मैचों में रोहित शर्मा को स्टैंड से प्रोत्साहित करते हुए दिखाई देतीं हैं।
रोहित धूम्रपान से काफी दूर रहतें है|वह अपने फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देतें हैं| 
रोहित शर्मा को सोना बहुत पसंद है, वह कही भी सो जाते हैं| रोहित कहते है की अगर वह क्रिकेटर नहीं बनते तो आज वह रियल स्टेट के व्यापारी होतें| 
फ़ोर्ब्स पत्रिका के अनुसार रोहित कुल 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं| 

रोहित के क्रिकेट कैरियर की शुरुआत|Rohit Sharma Cricket Career 

  • लिस्ट ए क्रिकेट की  शुरुआत 2005 में रोहित शर्मा ने वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए की थी|
  • रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 2006 में मुंबई की तरफ से गुजरात के खिलाफ खेला और उस मैच में उन्होंने 205 रनो की पारी खेली थी|
  • साल 2008 में रोहित ने आईपीएल में डेक्कन चारजर्स के लिए खेलना शुरू किया|
  • वर्ष 2011 में वह आईपीएल की टीम Mumbai Indians से जुड़ें और जल्द ही Mumbai Indians के कप्तान भी बन गए|उसके बाद तो मानो रोहित की किश्मत ही पलट गयी|अपनी कप्तानी में Mumbai Indians को चार बार चैंपियन बनाया| वह आज भी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं| 
  • वर्ष 2007 में रोहित ने One Day क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था|
  •  इसी साल उन्हें T-20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण का मौका मिला|
  •  वर्ष 2013 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच West Indies के खिलाफ खेला और उस मैच में उन्होंने 177 रनों की धमाकेदार पारी खेली|

रोहित शर्मा से जुड़ी रोचक जानकारियाँ|Rohit Sharma Interesting Facts

  • रोहित शुरुआत में बड़े शॉट्स मारने से डरते थें की, कहीं उनका बैट टूट न जाए क्योकि उस समय उनके पास बैट खरीदने के भी पैसे नहीं थें|
  •  ख़राब प्रदर्शन के कारण 2011 के वर्ल्ड कप में न चुना जाना, इनके जिंदगी का सबसे बुरा दिन था| 
  • शर्मा जी जब बल्लेबाज़ी करतें हैं, तो बड़े-बड़े गेंदबाज़ कांपने लगतें हैं|रोहित के नाम T-20 में सबसे तेज शतक (मात्र 35 गेंदों में) लगाने का रिकॉर्ड है|इनसे पहले दक्षिण अफ्रीका  के David Miller ने भी इतनी ही गेंदों पर शतक पूरा किया था।
  •  रोहित शर्मा के जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा रोहित को ओपनिंग के तौर पर मौका देना रहा|उसके बाद तो रोहित ने अपने खेल का ऐसा गेयर बदला की न जाने कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है| 
  • रोहित शर्मा का कानून कहता है की शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलो और बाद में बैंड बजा दो|रोहित जब एक बार क्रीज पर सेट हो जाते हैं तो फिर कैसा भी मैदान हो, मौसम हो या कोई भी गेंदबाज़ हो उन्हें आउट नहीं कर सकता है|
  •  वैसे तो रोहित शर्मा हर तरह के शॉट्स खेल लेतें हैं लेकिन जब कोई भी गेंदबाज़ रोहित को बाउंसर मारता है तो रोहित पूल शॉट मारने से नहीं चूकते हैं|रोहित से बढ़िया पूल शॉट कोई मारता नहीं है| 
  • रोहित शर्मा एक बल्लेबाज़ के तौर पर खेलते है, लेकिन आईपीएल में उनके नाम हैट ट्रिक लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज़ है| 

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड|Rohit Sharma Records

  • रोहित शर्मा के नाम एक वर्ल्ड कप (2019 में ) में पाँच शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है|इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने चार शतक लगाया था| 
  • रोहित के नाम One Day क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत  264 run बनाने का अविश्वनीय रिकॉर्ड दर्ज़ है|यह पारी उन्होंने कोलकाता के इडेन गार्डन स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध खेला था| 
    Rohit Sharma Biography In Hindi

  • One Day में सबसे पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर लगाया था तब किसी ने सोचा भी नहीं था की कोई खिलाडी One Day में दोहरा शतक लगा सकता है, लेकिन आज रोहित के नाम रिकॉर्ड तीन दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है| 
  • रोहित के नाम One Day International क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा 33 चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है| 
  • रोहित शर्मा, विरेंद्र सहवाग के बाद दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान हैं|
  • रोहित One Day में सचिन तेंदुलकर(49) और विराट  कोहली(45) के बाद सबसे ज्यादा शतक(27) लगाने वाले खिलाडी हैं| 
  • वर्तमान में रोहित शर्मा भारतीय टीम के One Day  और टेस्ट कप्तान हैं| 

 पुरस्कार|Awards

  • वर्ष 2020 में रोहित शर्मा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| 
  • वर्ष 2015 में रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, जो हर साल भारत सरकार द्वारा भारत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को  दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.